अपना देश

बिहार में नीतीशे सरकार:NDA को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें

नीतीश से दिग्विजय बोले- संघ को छोड़कर तेजस्वी को आशीर्वाद दें

 

इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े दस बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। 23 सीटों पर वोटों का मार्जिन दो हजार से कम था, इसलिए NDA की सीटें बहुमत से कम-ज्यादा होती रहीं।

दिग्विजय के 3 ट्वीट

NDA को स्पष्ट जनादेश मिला, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं: सुशील मोदी

इधर, पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने NDA की जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शुमार हैं, जिन्हें जनता ने चौथी बार चुना है। मोदी ने कहा कि NDA को स्पष्ट जनादेश मिला है, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

सबसे बड़ा फायदा भाजपा को, सबसे ज्यादा नुकसान जदयू को

पार्टीसीटें (फायदा/नुकसान)
भाजपा74 (+21)
जदयू43 (-28)
हम4 (+3)
VIP4 (+4)
कुल NDA125
राजद75 (-5)
कांग्रेस19 (-8)
भाकपा (माले)12 (+9)
भाकपा2 (+2)
माकपा2 (+2)
कुल महागठबंधन110
अन्य8

 

नीतीश की शिकायत लिए EC तक पहुंचा राजद
शाम तक आए रुझानों में राजद NDA को बराबरी पर रोकता दिखा। उसे भाजपा के 19.4% के मुकाबले 23.1% वोट मिले। काउंटिंग के दौरान राजद और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार की शिकायत लेकर चुनाव आयोग भी पहुंचे। उनका आरोप था कि नीतीश काउंटिंग को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, सभी नतीजे घोषित होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वोटरों को जीत की बधाई दे दी। बोले, ‘बिहार के हर वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button