मनोरंजन

बॉलीवुड रैपर बादशाह के गाने पर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने किया धमाकेदार डांस

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें वो बादशाह के गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं.

Yuzvendra Chahal fiance Dhanashree Verma dance on Bollywood rapper Badshah song

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर और डांसर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस को लेकर काफी चर्चा में हैं. अपने डांस वीडियो से धनाश्री वर्मा हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हुई नजर आती हैं. उनके एक और वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. धनाश्री वर्मा का हर दिन एक नया वीडियो सामने आ रहा है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इस वीडियो में धनाश्री ‘ मर्सी’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र  की होने वाली वाइफ अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री का ये स्टाइल काफी सुर्खियों में है. धनाश्री के लंबे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.

Dhanashree

धनाश्री वर्मा का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 9 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बादशाह के गाने की हर बीट के साथ धनाश्री वर्मा का स्टेप बखूबी मैच कर रहा है. वीडियो में डांस करते हुए धनाश्री के एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं. इसके अलावा युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उड़ गए सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.

Related Articles

AD
Back to top button