उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बड़ी समस्या : डिलवल तिराहे पर जलभराव से ग्रामीण व राहगीर परेशान

सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डिलवल गांव के बाजार के पास मुख्य तिराहे पर जलभराव से राहगीर और ग्रामीण परेशान नजर आ रहे है ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है.

Story Highlights
  • व्यापारियों ने जल्द ही समस्या के निस्तारण कराए जाने की उठाई मांग
  • डिलवल गांव के झींझक स्टेशन मार्ग पर जलभराव की समस्या से राहगीर परेशान

मंगलपुर,सोनू सिंह :  सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डिलवल गांव के बाजार के पास मुख्य तिराहे पर जलभराव से राहगीर और ग्रामीण परेशान नजर आ रहे है ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है मुख तिराहे पर जलभराव से निकलने वाले स्कूली छात्र और राहगीर गिरकर घायल भी हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

ये भी पढ़े-  मुंगीसापुर गांव में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

दरअसल कानपुर देहात के डिलवल गांव के मुख्य बाजार के पास तिराहे पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण और राहगीरों में अब नाराजगीं दिख रही हैं ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि करीब 2 वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे वही आसपास दुकानदारों का कहना है कि यहां से निकलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि यहां से निकलने वाले राहगीर कभी-कभी गिरकर घायल भी हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है फिलहाल ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है.

rozerpay
विज्ञापन

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी समय पर नहीं आता जिससे नालियां बंद पड़ी है और जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है वही जब इस बारे में हमने सफाई कर्मी से बात की तो सफाई कर्मी का साफ तौर पर कहना है कि जल निकासी ना होने के चलते जलभराव की समस्या बनी हुई है अब देखना होगा कि खबर चलने के बाद जिम्मेदार इस ओर ध्यान देते हैं या फिर ऐसे ही राहगीरों और ग्रामीणों के लिए जलभराव की समस्या बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button