औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा में शामिल हुए  मुस्लिम समुदाय के लोग 

भारतीय जनता पार्टी अटल मिशन मोदी अगेन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल जी शुक्ला के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने रविवार को दो दर्जन से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों को शामिल कराया है।

विकास सक्सेना, औरैया। भारतीय जनता पार्टी अटल मिशन मोदी अगेन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल जी शुक्ला के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने रविवार को दो दर्जन से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों को शामिल कराया है। पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी लल्ला ने कहा कि भाजपा जनता के हित में काम कर रही है। आज प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़े-  ताजपुर में लूट की हुई घटना का पुलिस ने किया खुलासा

सरकार ने किसान, युवा के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ लेकर जनता खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही है। अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष जगनू खान ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग का ध्यान दे रही है। अब वह सभी मिलकर देश को आगे बढाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। देश की खुशहाली के लिए सभी वर्गो का एक साथ रहना जरूरी है। भाजपा में शामिल होने वालों में बारिश, निहालउद्दीन, सनुद्दीन, दानिश, खालिद, सलाम, कासिम, इकबाल, अनस, मुस्लिम, जुगनू खान, शाकिर, मुकीम, चांद बाबू, मुन्ना आदि हैं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button