कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा रसूलाबाद विधानसभा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग झींझक में शुरू: ‘एकात्म मानव दर्शन’ और ‘राष्ट्र निर्माण’ पर जोर

जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और विधायक पूनम शंखवार ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

झींझक (कानपुर देहात): भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा के अंतर्गत ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य शुभारंभ शांति विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, झींझक में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, क्षेत्रीय विधायक पूनम शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और मदन पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

सशक्त और आत्मनिर्भर भारत हमारा संकल्प: रेणुका सचान

वैचारिक अधिष्ठान सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज का जन-जागरण कर भारत को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा के सिद्धांत हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में रचे-बसे हैं, जो आधुनिक विज्ञान और लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखते हैं। एकात्म मानव दर्शन ही भाजपा का मूल दर्शन है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के 4 करोड़ गरीबों को आवास और 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है।

बूथ प्रबंधन और वैचारिक जीत: विधायक पूनम शंखवार

विधायक पूनम शंखवार ने ‘बूथ प्रबंधन’ और ‘मन की बात’ विषय पर बोलते हुए कहा कि संगठन के लिए प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ राष्ट्रीय संदेशों को धरातल पर उतारने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मजबूत विचारों के कारण भाजपा 2 सीटों से आज 303 सीटों तक पहुँची है। धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक पर प्रतिबंध और भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक वादे पूरे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि “एक देश, एक विधान, एक निशान” का नारा अब कश्मीर में पूरी तरह चरितार्थ हो रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया विकास कार्यों का चित्रण

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का सजीव चित्रण किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयोजक बबलू शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश सचान, केपी सिंह, रागिनी भदोरिया, ऋषि सिंह, जीतेंद्र द्विवेदी, अमित तिवारी, सोनू, श्याम मोहन दुबे, बब्बन शर्मा, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, रंजना दुबे, अटल वाजपेई, राजेश सिंह, पंकज दुबे, बृजेश त्रिपाठी, बाल जी शुक्ला और अंशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles

AD
Back to top button