कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: झींझक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल युवक को झींझक सीएचसी लाया गया,जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुट गई है।मृतक की पहचान औरैया जिले के थाना सहायल निवासी अगनू के 40 वर्षीय पुत्र राजेश के रूप में हुई है।राजेश सहायल से अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे तभी सरदारपुर गांव के सामने रात करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान अपने पुत्र राजेश के रूप में की।परिजनों के मुताबिक राजेश की टीम बेटियां रश्मि, काके और अंजली तथा एक पुत्र अंकुश है।घटना से पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: पंचायत सहायक/एकाउंटेंट–कम–डाटा एंट्री ऑपरेटर के 91 पदों पर चयन प्रक्रिया की समय सारिणी जारी

Related Articles

AD
Back to top button