कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भारतीय संस्कृति, ज्ञान और दर्शन से बच्चों को परिचित कराना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व : प्रकाश पाल

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के शुभारंभ में बोले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष 

Story Highlights
  • संगठन में व्यक्ति नहीं विचार प्रमुख, जिसे फैलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार 

कानपुर। भारतीय संस्कृति, ज्ञान और दर्शन से बच्चों को परिचित कराना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है। नई शिक्षा नीति का समूचा ढांचा भारतीय मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है। इस नीति के सफल क्रियान्वयन की समस्त जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पारितोष इंटरनेशनल स्कूल नौबस्ता कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में कही।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन के विचार को बढ़ाना और फैलाना ही प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। जिले के शीर्ष पदाधिकारी अपने जिले के कार्यकर्ताओं की प्रतिभाओं को परखें और उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ाएं।

प्रदेश महामंत्री प्राथमिक संवर्ग प्रदीप तिवारी ने कहा कि जनपद का हर शिक्षक उनके परिवार का सदस्य है। शिक्षकों की समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है और इसके लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे।

कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह, एस डी कालेज के प्रो अरविंद दीक्षित, माध्यमिक से संतोष शुक्ला, रचना अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान नीलमणि शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, श्रीराम शुक्ला, प्रताप कटियार, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, जय सिंह चंदेल, मनोज शुक्ला, अनन्त त्रिवेदी, सुयश शुक्ला, राजेश यादव, अमित मिश्रा, सुनील कुमार, इंद्र कुमार, संत कुमार, अजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, पुनीता पालीवाल, स्वाती अवस्थी, दिव्या शाक्य, विवेक पाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button