उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

भारत उत्थान न्यास पर्यावरण समिति द्वारा वृहद पौधारोपण

भारत उत्थान न्यास पर्यावरण समिति द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम कल्याणपुर कानपुर नगर में किया गया जिसमें शिक्षकों व छात्रों को पर्यावरण की वर्तमान विभिषिका के बारे में जानकारी देते हुए न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल ने कहा कि निरंतर बढ़ती आबादी और कम होते पेड़ निकट भविष्य में मानवता के लिए संकट उत्पन्न कर सकते हैं।

 कानपुर,अमन यात्रा  : भारत उत्थान न्यास पर्यावरण समिति द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम कल्याणपुर कानपुर नगर में किया गया जिसमें शिक्षकों व छात्रों को पर्यावरण की वर्तमान विभिषिका के बारे में जानकारी देते हुए न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल ने कहा कि निरंतर बढ़ती आबादी और कम होते पेड़ निकट भविष्य में मानवता के लिए संकट उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

ये भी पढ़े-  26 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी आर.माधवन की मूवी ‘रॉकेट्री’

अतिथि वक्ता डॉ शशि अग्रवाल ने औषधीय पौधों और उनके गुणों से परिचित कराया तथा डॉ. रचना पांडेय ने जल संरक्षण और उसकी बर्बादी की रोकथाम के उपाय बच्चों को बताए।  विद्यालय में गोल्डमोहर, नींम, शीशम, अर्जुन, सागोंन के 100 पौधे बच्चों द्वारा रोपित कराकर संरक्षित रखने का संकल्प लिया। यहां इंचार्ज प्राथमिक अध्यापिका संगीता गुप्ता, सहायक अध्यापिका प्रीति त्रिवेदी, शिक्षामित्र, संगीता उपस्थिति रहे तथा न्यास के नगर मंत्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button