उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में तेज रप्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,महिला घायल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिर जाने से उसमें बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है

Story Highlights
  • हालत गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिर जाने से उसमें बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल महिला की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के गजराजगंज झींझक निवासी अमरसिंह की 45 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है।अमरसिंह ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी ममता देवी को साथ लेकर बाइक से न्यौरापार घाटमपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।दोपहर करीब 2 बजे पुखरायां कस्बे के हरदुआ पुल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में उनकी पत्नी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल ममता देवी को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button