उत्तरप्रदेश

मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार के लिए आवेदन 7 जुलाई तक आमंत्रित

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि ‘माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार हेतु जनपद के पारंपरिक कारीगरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल www.upmatikalaboard.in पर आगामी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

कानपुर देहात। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि ‘माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार हेतु जनपद के पारंपरिक कारीगरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल www.upmatikalaboard.in पर आगामी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कारीगर का संबंधित मण्डल का निवासी होना, आयु 18 वर्ष से अधिक होना और बीडीओ, तहसीलदार या जिला ग्रामोद्योग अधिकारी स्तर से पारंपरिक माटीकला कारीगर प्रमाणित होना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः ₹15,000, ₹12,000 और ₹10,000 की पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए जाएंगे। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला खादी तथा ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय (प्रथम तल, बैंक ऑफ इण्डिया, चिटिकपुर रनिया, कानपुर देहात) से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button