कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ घोषित, पढ़े खबर

कानपुर नगर में अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 को

कानपुर नगर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ घोषित की गई हैं। यह घोषणा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 23/2025-ERS (Vol.II) के संदर्भ में है। पूर्व में जारी कार्यक्रम की तुलना में अब मतदाता सूची से संबंधित सभी महत्वपूर्ण चरणों की तिथियों में बदलाव किया गया है।

कार्यक्रम की नई समय सारणी

 

गतिविधि संशोधित समय सारणी
नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14-02-2026 (शनिवार)
एन्यूमरेशन पीरियड 11-12-2025 (गुरुवार) तक
पोलिंग स्टेशनों का पुनर्गठन/तर्कसंगत बनाना 11-12-2025 (गुरुवार) तक
ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 16-12-2025 (सोमवार)
दावों और आपत्तियों की अवधि 16-12-2025 (मंगलवार) से 15-01-2026 (गुरुवार) तक

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावों और आपत्तियों के निस्तारण (निर्णय) की अवधि को भी आगे बढ़ाते हुए 07-02-2026 (शनिवार) तक कर दिया गया है। कानपुर नगर के जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सही ढंग से शामिल किया जा सके। सभी संबंधित अधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Related Articles

AD
Back to top button