उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार रात्रि सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान वाहन स्वामियों की जानकारी एकत्र की गई

Story Highlights
  • वाहन स्वामियों की जानकारी जुटाई,संदिग्धों को चेतावनी कस्बावासी बोले सराहनीय

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार रात्रि सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान वाहन स्वामियों की जानकारी एकत्र की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदरा कस्बे में यह अभियान चलाया।अभियान के तहत वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की गई तथा उनके कागजात जांचे गए।थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।अभियान के दौरान वाहन स्वामियों की जानकारी एकत्र की गई है तथा संदिग्ध पाए जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।उन्होंने सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों के वैध कागजात और पहचान पत्र साथ में रखने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन या चालक के संदिग्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क है और वाहन स्वामियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल की सराहना की है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button