लखनऊ

सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। अखिलेश यादव ने आज एकेटीयू के टॉपर निमिष को लैपटॉप प्रदान किया।

 

लखनऊ,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही रहे। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को बाहरी मुख्यमंत्री बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम तो उत्तर प्रदेश के नहीं हैं। यहां पर योगी आदित्यनाथ तो दूसरे प्रदेश से आए हैं। अगर वह वाकई में योगी हैं तो सच सभी को बताएं। उनको उत्तर प्रदेश के बारे में कम जानकारी है, इसी कारण समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के काम को अपना बताते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में कैसी भाषा बोलते हैं। कम से कम सीएम को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। किसी भी सदन में योगी आदित्यनाथ की भाषा मुख्यमंत्री वाली नहीं है। सीएम तो विकास पर कम बोलते हैं। यह तो सब को पता है कि उत्तर प्रदेश को आज क्या मिला है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के काम को आगे बढ़ाती तो भी काफी प्रगति हो जाती। इन्होंने सपा के कामों को आगे नहीं बढ़ाया।

सरकार तो बलात्कारियों के केस सरकार वापस ले रही है। हमारी सरकार में तो ऐसा नहीं हुआ था। सरकार तो बदले भी भावना से काम कर रही है। अपराधियों के नाम पर उनके घर के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके घरों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। सरकार तो कानून को अपने हाथ में ले रही है। सरकार अपने लोगों के नक्शे चेक करे, अधिकांश का निर्माण अवैध ही मिलेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज कार्यालय में मौजूदगी में पूर्व आइपीएस अफसर हरीश कुमार के साथ बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने रोज सैकड़ों लोग लगातार पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। सभी समाज के लोग सपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि सभी समाज के लोगों के बीच में जाएं। इसका हमको बड़ा लाभ मिलेगा।

एकेटीयू के टॉपर छात्र निमिष को लैपटॉप दिया : समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव ने आज एकेटीयू के टॉपर निमिष को लैपटॉप प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button