उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बेहाल

शनिवार देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर के अंदर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना से हड़कंप मच गया  सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा। शनिवार देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर के अंदर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना से हड़कंप मच गया  सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

 

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंता गांव निवासी अनु(28) पत्नी सत्यम तिवारी ने शनिवार देर रात्रि घरेलू विवाद के चलते अपने ही घर में रस्सी के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को लटकता हुआ देख घर में कोहराम मच गया देखते-देखते गांव में भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।वहीं मृतक महिला के परिजनों ने पहुँचकर पति व ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

 

हालांकि परिजनों ने इसकी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।मृतक महिला के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button