कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला।यहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला।यहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के पास शाम करीब सात बजे हुआ।जहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।मृतक की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के चौकी झींझक अंतर्गत जगदीशपुर छतरसा निवासी धर्मेशनाथ पुत्र समसेर नाथ उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में की गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button