महाराष्ट्रअपना देशफ्रेश न्यूज

मुंबई में 60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, एक की मौत

साउथ मुंबई के करी रोड इलाके में एक 60 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंची हैं। 19वें फ्लोर पर लगी आग की चपेट में 17वें और 20वें फ्लोर भी आ गए हैं।

Story Highlights
  • आग से बचने के लिए एक शख्स 10 मिनट तक ग्रिल से लटका रहा, 19वें फ्लोर से गिरकर मौत

मुंबई, अमन यात्रा :  साउथ मुंबई के करी रोड इलाके में एक 60 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंची हैं। 19वें फ्लोर पर लगी आग की चपेट में 17वें और 20वें फ्लोर भी आ गए हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स आग से बचने के लिए 19वें फ्लोर की ग्रिल से 10 मिनट तक लटका रहा। इसी दौरान उसका हाथ छूट गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस इमारत का फायर सिस्टम दो साल से बंद था, लेकिन सोसाइटी ने इस बारे में BMC को कोई जानकारी नहीं दी थी। जिस शख्स की मौत हुई है, वह इमारत का सिक्योरिटी इंचार्ज था। इसके बाद अब BMC ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

आग लगातार बड़ी होकर 17वें से 20वें फ्लोर तक पहुंच गई।
आग लगातार बड़ी होकर 17वें से 20वें फ्लोर तक पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के मुताबिक करी रोड इलाके की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर आग लगी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के फायर ब्रिगेड स्टेशनों से दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू शुरू कर दिया। फिलहाल एक शख्स की नीचे गिरकर मौत होने के अलावा किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button