कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लोगो ने कराया इलाज, डॉ. बोले रहे सतर्क

विकासखंड मलासा स्थित बरौर जरसेन तथा मलासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 140 अलग-अलग रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया.

पुखरायां,अमन यात्रा। रविवार को विकासखंड मलासा स्थित बरौर जरसेन तथा मलासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 140 अलग-अलग रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया वहीं इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ विकास कुमार द्वारा लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए बीमारी से बचाव के टिप्स भी दिए गए। रविवार को मलासा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़े-  मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, मदरसा, विद्यालय आदि स्थानों पर मुख्य रूप से किया जाए पौधारोपण, संबंधित अधिकारी पूर्ण करें तैयारियां: जिलाधिकारी

जहां पर कुल 42 अलग-अलग रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर नरेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में किया गया. वहीं जरसेन् स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कुल 36 अलग अलग रोग से पीड़ित मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर अमित निरंजन की देखरेख में किया गया .वहीं बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सबसे अधिक 62 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि व डॉ अपर्णा की देखरेख में किया गया.

hl1

इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए बीमारी से बचने के लिए लोगों को लगातार सतर्क रहना चाहिए तथा समय समय पर शारीरिक जांच के साथ साथ चिकित्सकीय सलाह भी लेते रहना चाहिए।इस मौके पर हिमांशु राजेश पटेल त्रिलोकीनाथ राजबहादुर सुधीर सचान योगेन्द्र सिंह मनीषा सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button