कानपुर देहात

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब के लिए वरदान : विनोद कटियार

वैंक्वेट हाल नगर पालिका परिषद पुखरायां में भोगनीपुर  विधानसभा के विधायक विनोद कटियार ने पुखरायां मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम मे नवविवाहित 14 जोड़ो को उपहार व प्रमाण पत्र वितरित किये। और वर-वधु को आशीर्वाद और उपहार दिया।

पुखरायां कानपुर देहात। मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जिले भर में  करीब 66 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गए। इसमें कई जोड़े मुस्लिम संप्रदाय के भी रहे जिनका निकाह पढ़वाया गया।

इसी क्रम में भोगनीपुर तहसील के अन्तर्गत वैंक्वेट हाल नगर पालिका परिषद पुखरायां में भोगनीपुर  विधानसभा के विधायक विनोद कटियार ने पुखरायां मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम मे नवविवाहित 14 जोड़ो को उपहार व प्रमाण पत्र वितरित किये। और वर-वधु को आशीर्वाद और उपहार दिया। vinod

सामूहिक रुप से दूल्हा तथा दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वर माला डाला। इसके बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button