कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायपुर-गजनेर मार्ग पर हुआ हादसा, उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

रनियां। रायपुर – गजनेर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर बुजुर्ग को तड़पता देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत पर घरवालों का रो रोकर बुरा हाल था। गजनेर थाना क्षेत्र के ककड़ा सुल्तानपुर पेराजोर गांव के रहने वाले रामबिहारी उम्र करीब 70 वर्ष बीते शुक्रवार को घर से साईकिल लेकर रायपुर बाजार जा रहे थे। कि तभी श्यामपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान टक्कर मारने वाला चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रनियां थाने से उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बुजुर्ग को रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बीती रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल ने शव का पंचायत नामा भर पीएम के लिए भिजवाया। घटना के बाद बेटा रामचंद्र, बहु पूजा तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार वाहन तथा चालक की तलाश की जा रही है। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़े-  मुंगीसापुर में बोले कैबिनेट मंत्री: ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के लिए मील का पत्थर

Related Articles

AD
Back to top button