कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां में 19वां भव्य विष्णु महायज्ञ और भागवत कथा 19 नवंबर से होगी शुरू

19 नवंबर को भव्य शोभा यात्रा, चित्रकूट धाम से पधारेंगे रामस्वरूपाचार्य जी महाराज

कानपुर देहात। सनातन धर्म प्रचार समिति रनियां द्वारा आयोजित किए जाने वाले 19वें भव्य श्री विष्णु महायज्ञ, भागवत मानस और भजन सम्मेलन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को रनिया बाज़ार स्थित ओम ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान में समिति के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई।

समिति के प्रबंधक पप्पू शर्मा और सोनू गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिक कार्यक्रम विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रनिया बाज़ार रोड स्थित सेठ रामचरण के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

पूरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 19 नवंबर: कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी।
  • 20 नवंबर: श्री भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।
  • 26 नवंबर: कथा का विश्राम किया जाएगा।
  • 27 नवंबर: विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्रवचन देंगे रामस्वरूपाचार्य जी महाराज: संयोजक सोनू गुप्ता और समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 25 और 26 नवंबर को चित्रकूट धाम से रामस्वरूपाचार्य जी महाराज पधारेंगे और भक्तों को राम कथा व भागवत के दिव्य प्रवचन सुनाएंगे।

समिति ने बताया कि रनिया के इस वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में हर साल बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं और इसे सफल बनाते हैं। संयोजक सोनू गुप्ता ने इस धार्मिक आयोजन में सभी धर्म प्रेमियों से जुड़ने की अपील की है।

बैठक के दौरान संजय गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान जीतू यादव, विमल तिवारी, अनिल स्वर्णकार, रोशन शर्मा, अरुण शर्मा और मंच संचालक भोले शुक्ला के अलावा राजा रिंकू निरंजन आदि कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- kanpur dehat news: हाईवे पर अतिक्रमण, स्थानीय व ट्रैफिक पुलिस अवैध पार्किंग पर नहीं कर पा रही नियंत्रण, हादसे का डर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button