रसूलाबाद में ई रिक्शा व बोलेरो की भिड़ंत,6 घायल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज कस्बे में बुधवार देर रात एक बोलेरो और ई रिक्शा की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बुधवार रात करीब 10 बजे एक बोलेरो रसूलाबाद से ककवन की ओर एक शादी समारोह में जा रही थी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज कस्बे में बुधवार देर रात एक बोलेरो और ई रिक्शा की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बुधवार रात करीब 10 बजे एक बोलेरो रसूलाबाद से ककवन की ओर एक शादी समारोह में जा रही थी।
वहीं दूसरी ओर एक ई रिक्शा में सवार लोग भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहे थे।असालतगंज चौराहे के समीप दोनों वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



