अपना देश

राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद जाएंगी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोटे से राज्य की विधान परिषद में मनोनयन के लिये 12 उम्मीदवारों के नामों को गुरुवार को मंजूरी दी.

मुंबई: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर राज्यपाल के कोटे से महाराष्ट्र विधान परिषद जाएंगी. शिवसेना ने मातोंडकर के नाम की सिफारिश की है. बता दें कि उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोटे से राज्य की विधान परिषद में मनोनयन के लिये 12 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी थी.

सूत्रों ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है. उम्मीदवारों के नामों को राज्यपाल कोटे से विधान पार्षद मनोनीत करने के लिये राज्यपाल को भेजा जाएग.”

राज्यपाल कोटे से मनोनीत 12 विधान पार्षदों का कार्यकाल इस साल जून में खत्म हो गया था. महाराष्ट्र विधान परिषद में सदस्यों की कुल संख्या 78 है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button