उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भाजपा का यूथ सम्मेलन सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अकबरपुर लोकसभा से पांचो विधानसभा से आए हुए युवाओं को संबोधित कहा युवा देश का भविष्य है देश का विकास उस देश के युवाओं पर ही हमेशा से निर्भर करता रहा है प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, जिसकी उपलब्धियों से उस राष्ट्र का विकास होता है

Story Highlights
  • देश का विकास उसके युवाओं पर हमेशा से निर्भर रहा है- प्रांशु दत्त द्विवेदी
  • सपा के हमले से मायावती को ब्रह्म दत्त द्विवेदी ने बचाया था
  • निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने वालों को जनता कैसे भूल सकती है

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अकबरपुर लोकसभा से पांचो विधानसभा से आए हुए युवाओं को संबोधित कहा युवा देश का भविष्य है देश का विकास उस देश के युवाओं पर ही हमेशा से निर्भर करता रहा है प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, जिसकी उपलब्धियों से उस राष्ट्र का विकास होता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ आज युवा खड़ा है युवाओं के दम पर हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं सपा सरकार अपराधियों का संरक्षण देने का काम करती है पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बचाने का काम ब्रह्म दत्त द्विवेदी ने किया था तब यही सपा सरकार थी ब्रह्म दत्त द्विवेदी के हत्यारे को संरक्षण देने का काम सपा सरकार ने किया उनके समय जमीन कब्जा करना सरकारी नौकरी पर डाका चलने का काम सपा सरकार ने किया आज भी अखिलेश का पूरा कुनबा पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

a64c789c bf28 4a9d b662 7fe36996cea3

इन पार्टियों का मुख्य उद्देश्य जनता को लूटकर अपना खजाना भरना है निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलाने का काम इसी सपा सरकार ने किया एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए करने के लिए अखिलेश यादव ने सनातन को तिलांजलि देने का काम किया है इन पूर्ववर्ती सरकारों ने देश व प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया है मोदी सरकार इस समय पांचवी अर्थव्यवस्था पर खड़ी है और आगे 5 सालों में भारतीय अवस्था तीसरे स्थान पर होगी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अकबरपुर लोक सभा सांसद देवेंद्र भोले को भारी मतों से जिताने का आवाहन किया सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का विकास करना है सबका साथ सबका सम्मान के सिद्धांत पर हम चलते हैं मोदी एवं योगी सरकार में योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है कानपुर देहात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेश कटियार ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला राजेश तिवारी डॉक्टर सतीश शुक्ला राम प्रकाश कुशवाहा विकास भोले युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेश कटियार रविंद्र सिंह चौहान चौहान शिवांग मिश्रा अंकित गुप्ता जितेंद्र सिंह गुड्डन विकास मिश्रा ऋषि सिंह अतुल चंदेल आशीष मिश्रा आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button