जालौनउत्तरप्रदेश

पुलिस बल की मौजूदगी में अदा की गई जुमे की नमाज                

शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में पुलिस बल की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण निपटी।

जालौन(उरई)। शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में पुलिस बल की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण निपटी। शुक्रवार को जुमा और अग्निवीर को लेकर आंदोलन के बीच नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। शुक्रवार को सुबह से ही नगर की सभी जामा मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। नगर के संवेदनशील स्थान तकिया मैदान पर अतिरिक्त फोर्स के साथ दंगा नियंत्रण बल की भी तैनाती की गई। साइबर सेल भी सुबह से ही सक्रिय रही। सुबह से ही एसडीएम राजेश सिंह, सीओ उमेश पांडेय, कोतवाल शैलेंद्र सिंहपुलिस फोर्स के साथ तकिया मैदान पर पल पल की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। एसडीएम ने लोगों से अपील की शांति व्यवस्था बनाएं रखें किसी भी प्रकार की साजिश अथवा अफवाहों का हिस्सा न बनें। सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि किसी भी हालत में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता पर है। पुलिस पल पल की स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस दौरान नगर की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button