कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति करे आवेदन         

सर्व साधारण को जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने सूचित किया  है कि 03 दिसम्बर 2022 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ’’राष्ट्रीय पुरस्कार’’ भारत सरकार सामाजिक, न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे। 

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : सर्व साधारण को जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने सूचित किया  है कि 03 दिसम्बर 2022 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ’’राष्ट्रीय पुरस्कार’’ भारत सरकार सामाजिक, न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन समस्त वांछित प्रपत्रों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0- 105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में 30 जून 2022 तक जमा कर सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button