अपना देश

रिपब्लिक टीवी के फाउंडर अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

आज तड़के सुबह अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. इस दौरान अर्नब ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है. अर्नब को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जाएगा.

क्या है मामला?
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मई 2018 का है. जब 53 साल के अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने अलीबाग के अपने बंगले में खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी के लिए अन्वय नाइक ने एक पत्र में 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था. अन्वय के सुसाइड पत्र के मुताबिक अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितैश सारडा को जिम्मेदार बताते हुए लिखा था कि मेरे मेहनताने के 5 करोड़ 40 लाख रुपए नहीं मिले, जिसकी वजह से कर्ज में डूबा हूं.

ARNAV ARREST
अन्वय नाइक कॉन्कर्ड डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे. अन्वय की मां, कुमुद नाईक भी कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में थीं. कॉन्कर्ड डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो और दफ्तर के डिज़ाइन का काम किया था. अन्वय नाइक की पत्नी के मुताबिक, इस काम के बदले कॉन्कर्ड डिज़ाइन कंपनी ने जो बिल दिया था, उसका भुगतान रिपब्लिक टीवी ने नहीं किया. अन्वय के सुसाइड नोट के मुताबिक 5 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और आर्थिक तंगी की हालत हो गई. उस वक़्त रिपब्लिक टीवी ने यह स्पष्ट किया था की कॉन्कर्ड डिज़ाइन के साथ हुए करार के मुताबिक उन्हें पूरा भुगतान किया गया था.

इस खुदकुशी के बाद अन्वय की पत्नी की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर अलीबाग पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था. पर्याप्त सबूत नहीं मिलने और आरोपों में तथ्य न मिलने से रायगढ़ पुलिस ने केस की क्लोजर रिपोर्ट फ़ाइल कर दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था. मई 2020 में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक की लिखित शिकायत पत्र के आधार पर एक बार फिर केस की जांच शुरू करने के आदेश दिए और मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया.

आज तड़के सुबह अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. इस दौरान अर्नब ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है. अर्नब को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button