अपना देशफ्रेश न्यूज

गुरुग्राम : चकरपुर में सड़क पर वाहन खड़ा होने से क्षेत्र के लोग परेशान

कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं रहा है। क्षेत्र की पार्षद रमा रानी राठी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ना तो पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई कर रहा है और ना ही संचालक अपनी मनमानी से बाज आ रहा है।

Story Highlights
  • बार-बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान

गुरुग्राम,अमन यात्रा।  कुछ लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ भी नहीं रहा है। क्षेत्र की पार्षद रमा रानी राठी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ना तो पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई कर रहा है और ना ही संचालक अपनी मनमानी से बाज आ रहा है। क्षेत्रवासी अपने वाहनों को डालने में बड़े परेशान दिखाई देते हैं। कुछ लोग सडक़ पर इस प्रकार वाहन खड़ा कर देते हैं कि अन्य लोगों को वाहन निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। जब वाहन हटाने के लिए कुछ कहा जाता है तो फिर वे झगड़ा करने के लिए उतारु हो जाते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कई बार नगर निगम प्रशासन कार्यवाही अवश्य करता है, लेकिन ये लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला चकरपुर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक प्लांट के सामने चौपहिया वाहान खड़ा रहता है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में कई बार क्षेत्र की पार्षद सहित पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

kalam

वहीं प्लांट में कार्यरत कुछ कर्मचारी गुटखा आदि थूक देते हैं, जिससे इधर-उधर गंदगी फैल जाती है। ऐसी परिस्थितियों में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। दिन हो या रात हमेशा सडक़ पर निकलने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्लांट के सामने लगने वाले वाहनों की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए तथा प्लांट संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button