कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लापरवाही पर सख्त एक्शन: कानपुर देहात में स्टूडेंट प्रोग्रेशन और अपार आईडी काम में ढिलाई पर परिषदीय स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

यू-डायस पोर्टल पर काम खराब मिलने पर बीएसए आशीष कुमार पांडेय सख्त, 3 दिन में मांगा जवाब और 2 दिन का दिया अल्टीमेटम

कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने छात्र प्रोफाइल अपडेट, प्रोग्रेशन एक्टिविटी और अपार आईडी जनरेशन के काम में घोर लापरवाही बरतने वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए ने सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा।

जारी आदेश के अनुसार राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के बावजूद इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर छात्र प्रोग्रेशन का काम बेहद खराब और असंतोषजनक पाया गया है। बीएसए ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर प्रोग्रेशन एक्टिविटी और अपार आईडी जनरेशन का काम शत-प्रतिशत पूरा नहीं किया गया तो संबंधित स्कूल प्रमुखों के खिलाफ सीधे विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

बीएसए ने साफ किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और समय सीमा बीतने के बाद जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: शिवली में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 1.28 लाख का जुर्माना


 

Related Articles

AD
Back to top button