विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लाभार्थियों को वितरित किये गये टूल किट व चेक
कानपुर देहात में 'विश्वकर्मा एक्सपो-2025' कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

कानपुर देहात: आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश में उद्योग व कारीगरों के उत्थान हेतु आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ (17-19 सितम्बर) का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ से किया गया, जिसके सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों लक्ष्मी, सुषमा देवी, ज्योति देवी, रामकान्ती, मन्जू को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चयनित लाभार्थियों राघव, मो0 चांद बाबू, मो0 कासिफ, तुलसी, अखिलेश कुमार को चेक वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग मो0 सउद, सहायक आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र डा0 अजय कुमार यादव, उद्यमी मित्र नवनीत कुमार व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़े- किसान दिवस का विकास भवन सभागार में हुआ आयोजन



