फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हर घर- नल से जल योजना के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई

 कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से हर घर- नल से जल योजना के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

धाता,अमन यात्रा  :  कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से हर घर- नल से जल योजना के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। खण्ड विकास अधिकारी शिव गोबिंद पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, सोशल मैपिंग, जल जांच आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़े-  सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज, अनिताभ बोले, जनहित का मिला फल

खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य जलापूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर घर-नल से जल योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण को स्वच्छ जलापूर्ति करना है। कहा कि लोगो को शुद्ध पेय जल मिलेगा तो बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाएगा और अशुद्ध पेयजल से पोलियो, पीलिया, पेचिस ,चर्म रोग आदि बीमारियां होती हैं। लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए चार टीम लगाई गई है जो हैंडपंपों की जांच करने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का अवलोकन करेगी इसके पूर्व निकाली गई जागरूकता रैली ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सभी गांव गांव घर घर भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त होगी. कार्यक्रम में जिला योजना समन्वयक सोनू सैनी,नीरज बाजपेई,प्रवीण पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह आदि रैली मे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button