उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

वृक्ष मित्र अभियान एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न

सोमवार को नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं कानपुर नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में वृक्ष मित्र अभियान एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई.

कानपुर,अमन यात्रा  : सोमवार को नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं कानपुर नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में वृक्ष मित्र अभियान एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई. इस दौरान नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट, पशु संरक्षण, परिवारों में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी ने छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण, दुनिया की वैश्विक चुनौतियों व देश को आजाद कराने वाले ज्ञात-अज्ञात हुतात्माओं की जानकारी दी, वृक्ष मित्र अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की इस अभियान के अंतर्गत देश भर में एक करोड़ वृक्ष लगाने की योजना है अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को वृक्ष मित्र बनाया जाएगा व युवाओं में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान अपरिहार्य योगदान देने वाला होगा। पंजीकरण के माध्यम से छात्र समुदाय से अभियान के लिए स्वयंसेवकों के रूप में जुड़ने का आह्वान किया गया है जैसे विषयों पर चर्चा की।

प्रांत मंत्री विक्रांत अग्निहोत्री ने बताया कि अभाविप के 74 वें स्थापना दिवस को सभी परिसरों में इकाइयों में मनाया जा रहा है, इस वर्ष स्वर्णिम संयोग के तहत जब भारत अपने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है तब अभाविप भी अपने स्थापना के 75 वर्ष में प्रवेश कर रही है जिससे छात्रों में उत्साह है।

विभाग प्रमुख डॉ. सुनील सिंह ने बताया देश के सभी परिसरों में उपस्थिति रखने वाले तथा छात्रों के मध्य सहृदय स्वीकृत विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज विश्व के सामने स्थापित है। देश भर के शिक्षण संस्थानों एवं नगरों में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं संगोष्ठियों के माध्यम से, विद्यार्थी परिषद के विचार को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन विभाग संयोजक अविरल मिश्रा द्वारा किया गया व नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम स्थित राजीव वाटिका में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तरुण बाजपेई, ईयांशी तोमर, सौम्या राय, शुभी, नेहा वर्मा, विजया, आदित्य गजराज, सानुज, वैभव, दिग्विजय, वैभव राजावत, अविनाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button