कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षकों द्वारा वी.के. मिश्रा का हुआ भव्यतम स्वागत

गोपाल भवन पुखरांया में क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा वी.के. मिश्रा को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेशीय मंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनका भव्य स्वागत किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरांया। शुक्रवार को गोपाल भवन पुखरांया में क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा वी.के. मिश्रा को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेशीय मंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनका भव्य स्वागत किया गया।

ये भी पढ़े-        पुखरायां : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कल

कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए वी.के. मिश्र ने कहा कि शिक्षकों कई सेवा, शुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी ईमानदारी के साथ जीवनभर संघर्षरत रहूँगा। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा एवं हरसंभव प्रयास करेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद आई.बी.सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रमेश सिंह यादव, सुरेश सिंह, आदि शिक्षक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा श्री मिश्र को बधाई दी।

ये भी पढ़े-        बाल वाटिका के बच्चों की चहक, लाएगा निपुण विद्यालय की महक : अनन्त त्रिवेदी          ‌‌‌

VK

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनारायण दीक्षित, संचालन सूर्य कुमार मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम संयोजक नन्दलाल पाल, संजय त्रिपाठी, अखिलेश विश्वकर्मा, प्रशान्त मिश्र, सारिक अली, अरविन्द वर्मा, प्रदीप पाल, आर. वी. जी, नीरज तिवारी, बृजेंद्र रावत, सुरेश कुमार पटेल, रामेन्द चौरसिया, गीता सचान, नमिता, शिखा प्रकाश, शिवानी मिश्रा सहित कस्बे के सभी शिक्षक सम्मिलित होकर वी.के.मिश्र का पुष्प माला के साथ सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button