कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

शिवली क्षेत्र के राजपुर मजरा बैरी दरियाव निवासी संजय गौतम (लगभग 40 वर्ष) का शव देर रात अपने घर के बाहर नाले में मिला है। संजय बाघपुर मेला देखने गए थे और देर रात घर लौटे थे।

कानपुर देहात: शिवली क्षेत्र के राजपुर मजरा बैरी दरियाव निवासी संजय गौतम (लगभग 40 वर्ष) का शव देर रात अपने घर के बाहर नाले में मिला है। संजय बाघपुर मेला देखने गए थे और देर रात घर लौटे थे। सूचना के अनुसार, संजय का भाई दयासागर गौतम जब रात करीब 2 बजे लघुशंका के लिए उठा तो उसने घर के बाहर नाले में अपने भाई का शव पड़ा देखा।

photo 36

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी प्रभा और चार बच्चे प्रशांत (17 वर्ष), अंश (11 वर्ष), रोशनी (8 वर्ष) और प्रांशी (6 वर्ष) हैं। परिवार के लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं। कोतवाल एन. राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button