कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

श्रीराम जानकी आश्रम गौरियापुर में आयोजित संत सम्मेलन एवं भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन 

जनपद मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित श्री राम जानकी आश्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य संपन्न हुए इस आयोजन में अरणिमंथन,सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, पंच कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा पुराण आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

Story Highlights
  • विशाल भण्डारा आयोजित होगा कल, अनेक जनपदों से शामिल होंगे भक्त 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित श्री राम जानकी आश्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन का समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य संपन्न हुए इस आयोजन में अरणिमंथन,सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, पंच कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा पुराण आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

photo 4 1 4

बताते चलें कि आश्रम में बीते 37 वर्षों से श्रीमद् रामचरितमानस का अखंड पाठ चल रहा है जो अनंत श्री विभूषित साकेत वासी महंत राम लखन दास जी वेदांती के आशीर्वाद से प्रारंभ किया गया था और देश और समाज की रक्षा के लिए अयोध्या के परम संत नृत्य गोपाल दास जी महाराज श्री वैष्णव के तत्वावधान में अनवरत चला आ रहा है। आश्रम के वर्तमान महंत श्री देव नारायण दास जी महाराज श्री वैष्णव के निर्देशन में संपन्न हुए इस आयोजन में पंडित राजेश मिश्र राजू भगवान दास त्रिपाठी सतगुरु शरण पांडेय आदि भागवत कथा व्यास के रूप में उपस्थित हुए वहीं यज्ञ आचार्य पंडित राज नारायण त्रिपाठी अनिल कुमार त्रिवेदी संतोष अवस्थी गौरव शुक्ला आदि ने पंच कुंडी यज्ञ संपन्न कराया।ज्ञातव्य है कि राघव दास जी द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाओं को समय पर संचालित होने के लिए योगदान दिया गया।

su

इस अवसर पर किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी, पंडित उमेश त्रिवेदी ब्रह्म कुमार द्विवेदी शिवकुमार शुक्ल, डॉक्टर रामनरेश त्रिपाठी प्राचार्य  तथा संत विदुषी मीनाक्षी शास्त्री सहित अनेक भक्तों ने आश्रम महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस संबंध में श्री राम जानकी संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन 13 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे किया जायेगा जिसमें कानपुर नगर देहात उन्नाव फतेहपुर औरैया आज अनेक जनपदों से आश्रम के भक्त शामिल होंगे और महाप्रसाद प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button