संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला , मची सनसनी
राजपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव में ईंट भट्ठे के पीछे मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका पाया गया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ब्रजेंद्र तिवारी पुखरायां। राजपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव में ईंट भट्ठे के पीछे मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका पाया गया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पीछे मंगलवार की सुबह एक आम के पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटके पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना इंचार्ज ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा आस पड़ोस के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई। तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के गले में भगवा कलर का अंगौछा है।थाना इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



