कानपुर देहात में युवक युवती को लेकर फरार,तीन के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर देहात में एक मामला सामने आया है।यहां पर एक युवक युवती को लेकर कही फुर्र हो गया।मामले में तीन के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कानपुर देहात में एक मामला सामने आया है।यहां पर एक युवक युवती को लेकर कही फुर्र हो गया।मामले में तीन के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस युवती समेत आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है।पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 10 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे उसका पड़ोसी अजय उसकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले से बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने में आरोपी के भाई सूरज और कन्हैया का भी सहयोग रहा है।काफी खोजबीन के पश्चात भी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी राजपुर कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है।