कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सभी बच्चों के एडमिशन प्रत्येक की स्थिति में सुनिश्चित कराया जाए : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी  विशाख की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आर0टी0ई0 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जनपद कानपुर नगर में लॉटरी के माध्यम से गरीब बच्चों के एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक की।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी  विशाख की अध्यक्षता में लॉटरी के माध्यम से गरीब बच्चों के एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर,अमन यात्रा । जिलाधिकारी  विशाख की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आर0टी0ई0 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जनपद कानपुर नगर में लॉटरी के माध्यम से गरीब बच्चों के एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी एबीएसए को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक स्थिति में जिन स्कूलों द्वारा लॉटरी के माध्यम से जिन बच्चों के नाम आए है उन सभी बच्चों के एडमिशन प्रत्येक की स्थिति में सुनिश्चित कराया जाए।

ये भी पढ़े-  नेहरू युवा केन्द्र की ओर से किया गया बृहद वृक्षारोपण

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम शासन की प्राथमिकता है इस योजना से प्रत्येक पात्रों को लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों के एडमिशन पूर्व वर्षो में हुए है वे बच्चे स्कूल की मान्यता के आधार पर प्रारंभ की कक्षा से लेकर मान्यता तक बच्चे के स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी राइट टू एजुकेशन योजना के तहत है और ऐसे बच्चों की सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें कि कितने बच्चों का एडमिशन हुआ है और अब तक कितने बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं ।

ये भी पढ़े-  परिवार नियोजन में स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, चुने जाएंगे गांव के मिस्टर स्मार्ट

जिलाधिकारी ने स्कूल में एडमिशन न लेने वाले स्कूलों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति सत्येंद्र कुमार को दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति सत्येंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार तथा समस्त एसीएम व समस्त एबीएसए उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button