उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सभी लोग होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए : उपनिरीक्षक

थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में बुधवार को उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने होली के त्योहार को देखते हुए संभ्रांत लोगों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों से होली का पर्व शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.

बरौर, ब्रजेन्द्र तिवारी।  थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में बुधवार को उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने होली के त्योहार को देखते हुए संभ्रांत लोगों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों से होली का पर्व शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. वहीं शराब पीकर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति के साथ कठोर कार्यवाही की बात भी उन्होंने कही।

बुधवार को उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने कलेनापुर स्थिति गांव में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सभी लोग होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए तथा आपसी भाईचारा कायम रखे यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर माहौल खराब करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर कांस्टेबल अंकित प्रेमचंद उमराव रविकांत सहित क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button