कानपुर देहात

समझो समाज! जब महिला ही नहीं होगी तो बेटे कैसे होंगे : मधुलता आदित्य

अमरौधा : एडीओ पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रो में पंहुचकर महिलाओ किया जागरूक

कानपुर देहात,अमन यात्रा। विकासखंड सहायक विकास अधिकारी पंचायत मधुलता आदित्य ने विद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को का मान सम्मान बढ़ाया।महिलाएं स्वावलंबी बन रही है।जब महिला ही नहीं होगी तो बेटे कैसे होंगे। बेटियों को अभिमान समझे अभिशाप नहीं। बेटियां ही वंश चलाती हैं। यह बात सहायक विकास अधिकारी पंचायत मधुलता आदित्य ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम व महिलाओं के सम्मान समारोह के दौरान विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत जल्लापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में संबोधित करते हुए कही।शनिवार को अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के जल्लापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में नारी सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर नाट्य मंचन के माध्यम से महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्रों से आई महिलाओं को सहायक विकास अधिकारी पंचायत मधुलता आदित्य ने सम्मानित किया।उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए मधुलता आदित्य ने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां पर जाकर कोई भी महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

 

photo 9 1 6

शिकायत करने में किसी प्रकार की झिझक और संकोच न करें। यदि आप पर उत्पीड़न हो रहा हो या प्रताड़ना हो रही हो तो उसकी शिकायत या तो टोल फ्री नंबर 1076 112 1090 181 में करें या थाने में जाकर गोपनीय ढंग से करें। पुलिस उसमें निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अब वह जमाना चला गया कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता था और कोई कार्रवाई नहीं होती थी। समाज में ऐसे भेड़ियों को जेल भेजा जाएगा जो महिलाओं की आबरू को तार-तार कर रहे हैं। ऐसे लोग अपराध छोड़ दे  क्योंकि कानून किसी भी दशा में बख्शेगा नहीं। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने कहा कि महिलाओं की आज हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है और वह आगे से आगे अपने क्षेत्र प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन फिर भी उनके साथ कहीं कहीं भेदभाव हो रहा है। हमें इस भेदभाव को मिटाना है और समतामूलक समाज की स्थापना करना है। जहां न तो जाति,न धर्म  और न समाज के नाम पर भेद हो और न ही पुरुष महिला के नाम पर। वही कार्यक्रम का आयोजन कर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मधुलता  आदित्य ने जल्लापुर में  महिलाओं के साथ गांव में  घूम घूम कर  महिला शक्ति मिशन के नारे लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर राम दुलारी श्याम कली सीमा ना जमा शिवकली प्रभा उषा लक्ष्मी सीता रामा देवी राममूर्ति विमला संगीता नीलम पुष्पा उमाकांत दुलारी चांदनी सोनी सिंह रिंकी अर्चना सुखरानी अलका राजेश्वरी जयपाल संजय कुमार चांद बाबू सुमन अरविंद पूनम संदीप पंकज अर्जुन श्रवण कुमार अनूप विमला राजकुमारी कुसुमा शिवरानी ज्ञान प्यारी जिला समाज कल्याण टीम स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं कार्यकत्री आंगनवाड़ी आशा बहू आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button