उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

समाज में सम्मान पाने के लिए संगठन को मजबूत करें : उमेश त्रिवेदी (गुरु जी) 

विप्र समाज को लेकर समाज में एकता का भाव जाग्रत करने वाले उमेश त्रिवेदी जिन्हें लोग सम्मान से गुरु जी कहते हैं, ने कहा है कि विप्रों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा तभी समाज में सुरक्षा का भाव पैदा होगा.

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी :  विप्र समाज को लेकर समाज में एकता का भाव जाग्रत करने वाले उमेश त्रिवेदी जिन्हें लोग सम्मान से गुरु जी कहते हैं, ने कहा है कि विप्रों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा तभी समाज में सुरक्षा का भाव पैदा होगा. उन्होंने कहा कि एक सुदृढ़ संगठन के अभाव में ब्राह्मणों में निराशा सी छा रही थी जिसे दूर करना होगा. उन्होंने कहा कि जनपद के अलग अलग हिस्से में बैठक आयोजित करने के पीछे एक ही भाव है कि उनके अन्दर अकेलेपन की सोच समाप्त हो और समाज को दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभा सकें. उल्लेखनीय है कि श्री त्रिवेदी जनपद मुख्यालय से 3 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत दस्तमपुर में संगठन की साप्ताहिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भूदेव त्रिपाठी, पंकज अवस्थी, नरेश अवस्थी, रोहित शुक्ल, रजनीश शुक्ल, सुभाष मिश्रा, राजेश पाण्डेय, राम बिहारी पाण्डेय, महेश तिवारी, राजा पाठक, अशोक त्रिपाठी तथा कार्यक्रम आयोजक मोहन शुक्ल आदि भारी संख्या में विप्र समाज एकत्रित हुए। बैठक में वृद्ध जनों को सम्मानित भी किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button