जालौनउत्तरप्रदेश

सरस्वती ज्ञान मंदिर में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जालौन(उरई)। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में छात्रा अनामिका पटेल ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। शिवा कुशवाहा 85 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सुमित यादव 84 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा आस्पी वर्मा, स्नेहा, मुस्कान, तान्या वर्मा, छाया यादव, अभिषेक कुशवाहा, आयुषदीप, देव प्रताप, ज्ञानेंद्र सिंह, आसू प्रजापति, अवनीश यादव ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, इंटरमीडिएट में शिवांगी गौतम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अनुराग सिंह 79 प्रतिशत व तीसरे स्थन पर अभिषेक 78 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। इसके अलावा नेहा प्रजापति, उमा वर्मा, काव्या तिवारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी छात्र, छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह यादव ने फूल फालाएं पहनाकर एवं उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप कुमार, संगीता, प्रशांत, अभिनव, महेश, सुमित, माया, सुनील, ललिता, सपना, सूर्यप्रताप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button