उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

साइबर हेल्प डेस्क का कमाल: गलत खाते में गए ₹5 लाख वापस कराए, कानपुर देहात पुलिस को धन्यवाद

राजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धोखाधड़ी से बचाव के लिए 1930 पर कॉल करने की अपील

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस ने साइबर अपराधों पर रोकथाम और त्वरित निवारण के विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राजपुर पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने तत्परता दिखाते हुए एक शिकायतकर्ता के गलत खाते में ट्रांसफर हुए पूरे ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।

राजपुर पुलिस की तेज कार्रवाई

सूर्यान्श पोरवाल (निवासी बदनपुर, औरैया) द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर 23.11.2025 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके ₹5 लाख रुपये गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। यह शिकायत उसी दिन थाना राजपुर के साइबर पोर्टल पर प्राप्त हुई।

राजपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही की। उन्होंने लाभार्थी के वॉलेट/बैंक अकाउंट को तुरंत डेबिट फ्रीज कराया, जिससे धनराशि को सुरक्षित कर लिया गया। पुलिस की इस तत्परता का परिणाम यह रहा कि शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि ₹5,00,000 सफलतापूर्वक वापस आ गई।

थाना राजपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही से संतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया।

साइबर अपराध से बचाव के लिए अपील

कानपुर देहात पुलिस ने जनता से अपील की है कि खाते से धोखाधड़ी या गलती से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

ये भी पढ़े- बरौर में शनिवार व रविवार को बॉलीवॉल प्रतियोगिता का महासंग्राम

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button