उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवती से छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर देहात में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर युवती के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है

Story Highlights
  • पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
  • विरोध करने पर युवती पर जानलेवा हमला,परिवार को जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर युवती के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से लौट रही थी।रास्ते में अमन यादव,संजय यादव,सागर यादव, मोनू राजपूत,सूरज दीक्षित,प्रिय यादव और राहुल यादव ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की।जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज शुरू कर दी और घर तक उसका पीछा किया।आरोपियों ने घर में घुसकर युवती पर जानलेवा हमला किया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।इस दौरान युवती के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश हो गई।आरोपियों ने युवती के परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी।शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए।इतने में आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गए।घायल युवती को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई थी जिसके बाबजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।जिसके बाद युवती अपने परिजनों समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।इस दौरान युवती अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button