उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के साहबापुर गांव में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के साहबापुर गांव में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।महिला ने इस घटना का वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी।पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ दबंग पिछले चार साल से परिवार समेत उसे लगातार परेशान कर रहे थे।युवती ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोप लगाया था।जब युवती के परिवार वालों ने इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर बेरहमी से महिला के साथ मारपीट की।घटना के समय मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच की थी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की थी।सोमवार को चौकी प्रभारी देवीपुर यतेंद्र कुमार की टीम ने छापामारी कर मामले में फरार चल रहे आरोपी भोगनीपुर थाना क्षेत्र के साहबापुर गांव निवासी गोबिंद उर्फ बर्रा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।वहीं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने एक अन्य आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है।चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button