कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में चलाई जाएगी स्मार्ट क्लास

जिले के करीब दो सैकड़ा सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलेगी। इसके लिए शासन जल्द ही चयनित विद्यालयों की सूची जारी करेगा। एक-एक स्कूल पर दो लाख 40 हजार रुपये खर्च कर प्रोजेक्टर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Story Highlights
  • शासन से जल्द जारी होगी चयनित विद्यालयों की सूची
  • एक स्कूल पर खर्च होंगे 2.40 लाख

कानपुर देहात – जिले के करीब दो सैकड़ा सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलेगी। इसके लिए शासन जल्द ही चयनित विद्यालयों की सूची जारी करेगा। एक-एक स्कूल पर दो लाख 40 हजार रुपये खर्च कर प्रोजेक्टर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्कूलों की सूची संग विभाग को अभी बजट का इंतजार है।

जिले में 1926 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। वर्तमान में आपरेशन कायाकल्प, कंपोजिट ग्रांट सहित अन्य मदों से विद्यालयों की तस्वीर बदली जा रही है। पठन-पाठन में भी पूर्व की अपेक्षा सुधार हो रहा है लेकिन शासन स्तर से उसे और भी बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। कांवेंट और निजी विद्यालयों को मात देने के लिए जिले के करीब 2 सैकड़ा स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए शासन ने चयनित किया है लेकिन अभी सूची जारी नहीं की गई है। स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा आदि की खरीदारी के लिए दो लाख 40 हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से खर्च होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि अभी स्कूलों की सूची और बजट अवमुक्त नहीं हो सका है। जैसे ही बजट मिलेगा स्कूलों के सामान की खरीदारी शुरू होगी फिलहाल अभी कुछ शिक्षक अपनी मेहनत से विद्यालय और बच्चों के भविष्य का कायाकल्प कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button