कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

एडीएम प्रशासन ने सुनीं शिकायतें, 06 शिकायतों का निस्तारण

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 57 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

आज तहसील भोगनीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से आए कुल 57 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतों को सुना तथा प्राप्त शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर कराया।वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,चिकित्साधीक्षक पुखरायां डॉ अनूप सचान, एडीओ एजी बलवीर प्रजापति, ई ओ पुखरायां अजय कुमार,पूर्ति निरीक्षक गौरव राजपूत,खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण,चिकित्साधिकारी डॉक्टर गिरिराज,थाना प्रभारी सट्टी देवनारायण द्विवेदी समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button