फ्रेश न्यूजअपना देशबिहार

हादसा : स्कॉर्पियो के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत

बिहार के सीवान जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जहां बीती रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसमें बैठे तीनों लोग जल गए।

सीवान, एजेंसी :  बिहार के सीवान जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जहां बीती रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसमें बैठे तीनों लोग जल गए। दो लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा जैन के गोद लिए विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत ही बेहतर

घटना जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। इससे कार में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button