हाफ़िज़ नाहिद रज़ा को तरावीह मुकम्मल करने पर मिला भव्य सम्मान, नकद राशि और बाइक भेंट
समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष हाजी फैजान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

शिवली (कानपुर देहात): जामा मस्जिद शिवली में मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन की सरपरस्ती में रमज़ान के मुक़द्दस महीने में तरावीह की नमाज़ मुकम्मल होने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पेश इमाम हाफ़िज़ नाहिद रज़ा साहब को उनकी शानदार ख़िदमत के लिए मस्जिद कमेटी की ओर से 1,11,786 रुपये नकद और एक होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस विशेष अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष हाजी फैजान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कमेटी का हौसला बढ़ाया, वहीं कमेटी के पदाधिकारियों एवं हाजी फैजान खान ने हाफ़िज़ जी को बाइक की चाबी सौंपकर मुबारकबाद पेश की।
कार्यक्रम के दौरान हाफ़िज़ नाहिद रज़ा ने सभी सहयोगियों और स्थानीय अवाम का शुक्रिया अदा करते हुए अपनों का प्यार और दुआएं कुबूल कीं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपरस्त नूर मोहम्मद, हाजी मोहम्मद हनीफ़, साबिद अली नन्हा, इरफ़ान ख़ान आज़ाद, सादिक़ अली, फैजान राइन, एडवोकेट रियाज़, मोहम्मद सलाम, यूनुस अली, सानू, दिलशाद, शहज़ाद पठान और चाँद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रूरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल



