अच्छी सेहत

हेल्थ टिप्स : शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर करें सेवन

टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है। इससे डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। टमाटर नॉन स्टार्च फ़ूड है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को टमाटर का सेवन करना चाहिए।

नई दिल्ली,अमन यात्रा : डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिससे शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं। डायबिटीज के कई प्रकार हैं। खासकर टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक है। एक बार ब्लड शुगर बढ़ जाने पर उसे कंट्रोल करना मुश्किल काम होता है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को बार-बार पेशाब आता है, वजन घटने लगता है, आंखों की रोशनी कम हो जाती है। साथ ही भूख और प्यास बढ़ जाती है। वहीं, महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जबकि, डायबिटीज से कई अन्य बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इनमें किडनी फेल होना, हार्ट स्ट्रोक, डिप्रेशन, डिमेंशिया, सुनने और देखने में परेशानी आदि शामिल हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने वाले चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके लिए इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें-

टमाटर

टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है। इससे डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। टमाटर नॉन स्टार्च फ़ूड है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को टमाटर का सेवन करना चाहिए।

संतरा

संतरे में साइट्रिक एसिड और फाइबर होता है। डायबिटीज के मरीजों को संतरा या संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए। हालांकि, संतरे के जूस में चीनी बिल्कुल न डालें। साइट्रिक एसिड डायबिटीज के प्रभाव को कम करने में सक्षम है।

बीन्स

इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज से लड़ने में सक्षम होते हैं। साथ ही बीन्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है।

डायबिटीज के मरीज नट्स का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, असंतृप्त फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, आदि का प्रमुख स्रोत हैं, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होते हैं। यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button