दुष्कर्म, वीडियो व फोटो वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शिवली। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के मुकदमे में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 25 जून को एक वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त करन पुत्र अमोल सिंह उर्फ नन्हा निवासी अडनपुर ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 215/2026 के तहत बीएनएस और 67ए आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रवी कुमार और रिक्रूट आरक्षी रजत तालान की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर वांछित आरोपी करन (उम्र 23 वर्ष) को ग्राम मवैया मोड़ के पास से धर दबोचा, जिसे विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



